फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कटने से बिना पानी 34 परिवार बेहाल

Fri, 23 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे आनंदलोक कॉलोनी के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आनंद लोक कॉलोनी और सेक्टर-12 में हाल ही में की गई बिजली कटौती ने यहां के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। विभाग द्वारा रात के समय अचानक बिजली कनेक्शन काटे जाने से जहां पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। वहीं कॉलोनी का ट्यूबवेल बंद होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
हालात यह हैं कि 34 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर वीरवार को कॉलोनीवासी जिला सचिवालय डीसी से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन तुरंत बहाल किया जाए, ट्यूबवेल व ट्रांसफॉर्मर को नगर निगम और बिजली बोर्ड के अधीन लिया जाए, धोखाधड़ी करने वाले कॉलोनाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और कॉलोनी को स्थायी रूप से सरकारी जल व बिजली सेवाओं से जोड़ा जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

निवासियों के अनुसार बिजली कनेक्शन कटते ही ट्यूबवेल बंद हो गया, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पीने, खाना बनाने और अन्य जरूरी कामों के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ट्यूबवेल और ट्रांसफॉर्मर को लेकर कॉलोनाइजर ने शुरू से ही उन्हें गुमराह किया और अब उसी की लापरवाही की सजा कॉलोनीवासी भुगत रहे हैं।
कॉलोनीवासी अरविंद्र सिंह ने बताया कि यह कॉलोनी वर्ष 2019 में काटी गई थी। इसमें कुल 211 प्लॉट हैं, जिनमें से 35 पर मकान बने हुए हैं और परिवार रह रहे हैं। उस समय कॉलोनाइजर ने सरकारी मानकों के अनुसार कॉलोनी विकसित करने और पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब ट्यूबवेल को निजी बताते हुए बिजली निगम ने उसका कनेक्शन काट दिया है, जबकि संबंधित बिजली बिल की राशि कॉलोनाइजर द्वारा जमा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

विनोद, सुनील कौशल, सुरेंद्र, संजीव कुमार सहित कई लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन को लेकर पहले भी बिजली निगम की ओर से नोटिस दिए गए थे। इस संबंध में कॉलोनाइजर और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब कनेक्शन कटने से हालात और गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें