फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच लाख की नकदी समेत 10 तोले सोना उड़ाया

विज्ञापन
चोरी के बारे में जानकारी देती वृद्ध महिला। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। चोरों ने कुम्हार मोहल्ले के एक घर में घुसकर पांच लाख रुपए की नकदी सहित 10 तोले सोना उड़ा लिया। जबकि वारदात के बारे में 72 वर्षीय बुजुर्ग सुशीला देवी को भनक तक नहीं लगी।
बुजुर्ग महिला सुबह उठीं तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर वह हैरान रह र्गइं। वारदात के बारे में जैसे ही पड़ोसियों को इसके बारे में पता चला वे मौके पर पहुंचे। वहीं, रादौर पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और चोरी के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बुजुर्ग के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कुम्हार मोहल्ले में रहने वाली सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि वह इस घर में अकेली रहती है। रात को चोरों ने उसके घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये की नकदी व 10 तोले सोने के गहने चुरा लिए है। वह जब सुबह 5 बजे उठी तो उसने देखा कि उसके कमरे का सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं अलमारी का ताला टूटा हुआ पड़ा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें