यमुनानगर। कोर्ट से संबंधित कार्य लेकर आने वालों के लिए जरूरी खबर है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की (21, 22 व 23 अक्तूबर) छुट्टी होने के चलते कोर्ट बंद रहेगी। ऐसे में इन तीन दिन कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं होगी। उधर, शनिवार को जिन केसों की सुनवाई किसी कारणवश नहीं हो पाई उनकी वादकारी आगामी तारीख लेकर गए हैं।
अधिवक्ताओं की तरफ से शनिवार को कोर्ट में आए वादकारियों को इन छुट्टियों के बारे में भी अवगत कराया गया है, ताकि कोर्ट में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला बार एसोसिएशन में करीब 2100 सदस्य पंजीकृत हैं। जिसमें से 1600 सदस्य नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान का कहना है त्योहारों के चलते 21 से 23 तक कोर्ट बंद रहेगी। इसकी सूचना बार के सभी साथियों व आने वाले वादकारियों को भी दे दी गई थी।