फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटल फैक्ट्री से चोरों ने उड़ाई हजारों रुपये के एल्युमीनियम शीट

Thu, 04 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी स्थित मैटल फैक्ट्री से बीती रात चोरों ने हजारों रुपये की एल्युमीनियम की शीट चोरी कर ली। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जांच के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जगाधरी की होनियान गली निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शहर के कालीमाता मंदिर के नजदीक मैटल फैक्ट्री लगा रखी है। सोमवार देर शाम वह रोज की तरह फैक्ट्री बंद करके घर चले गए थे। सुबह के वक्त वह फैक्ट्री में पहुंचे तो वहां से करीब 40-50 हजार रुपये की एल्युमीनियम शीट गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्ट कंपनी से 70 हजार का सामान उड़ाया
शहर के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित मासानगर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक गौरव अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने क्षेत्र में जमुना ऑटो के नजदीक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर कंपनी के अंदर से दो बैग गन मैटल, चार बैग यूनियन, एक नग सेंटरी, एक वाटर कूलर और एक कैंपर चोरी था। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 70  हजार रुपये थी। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें