सरस्वती नगर। हंगोली रोड पर 11केवी बिजली के पुराने तार उतार नए लगाने का काम रुकने पर लोगों में रोष है। यहां रह रहे नूतन, श्यामलाल, महिंद्र, उर्मिला, नाथीराम, जगदीश खुराना, करनैल सिंह, राजकुमार, कौशल, मेहर सिंह, सुमेर चंद ने बताया कि घरों के ऊपर से 11 केवी के तार जा रहे हैं।
जिसकी चपेट में कई लोग आ चुके हैं। यह समस्या बिजली निगम को लिखित शिकायत देकर बताई थी। तब निगम ने एस्टिमेट पास कर दो दिन पहले ही पुराने तार उतार नए लगाने का काम शुरू हुआ, पर उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने चेताया कि अगर शीघ्र यह काम ना हुआ तो मंत्री, मुख्यमंत्री तक जाने से गुरेज नहीं करेंगे।
लोगों की समस्याओं को देखते हुए एस्टिमेट पास कर तारे बदली जा रही थी, लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश से कार्य रोक दिया गया है। अगर उन्हें दोबारा आदेश मिलेगा फिर तारे डाल दी जाएगी।- प्रदीप कुमार, जेई, बिजली निगम।