फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर मिला था फायरिंग का टारगेट

Sat, 09 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को सोशल मीडिया के माध्यम से टारगेट की जानकारी मिली थी। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश अमन को गिरफ्तार किया था, जिसके पैर में गोली लगी थी। फिलहाल आरोपी का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमन से पूछताछ में फायरिंग के पीछे की असली वजह, साजिश में शामिल अन्य लोगों और वारदात की पूरी प्लानिंग का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे अपराधी ने फायरिंग की साजिश की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व सरपंच ऋषिपाल खुद भी ठगी के एक मामले में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब फायरिंग और पुराने मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को नकाबपोश बदमाशों ने भूरा का माजरा में पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग की थी। एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी भी वांछित है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी का उपचार पूरा होने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी, जिससे वारदात का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें