फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: किशोरी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की लूटपाट, सूट खरीदने के बहाने घर में घुसे थे महिला व पुरुष

Wed, 23 Feb 2022 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान सूट खरीदने के बहाने घर में एक महिला व पुरुष घुस आए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर में लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के शहर की बूटर कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर किशोरी को बंधक बनाकर महिला व पुरुष ने कुछ नकदी और दस करीब लाख के जेवर लूट लिए। लुटेरों ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रखकर उसके हाथ पांव बांध दिएं और मुंह बंद करके वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


उसी मकान में रहने वाले किरायेदारों ने किशोरी को मुक्त करवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम के साथ मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। सरकपुर थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

आईटीआई के पास स्थित बूटर कॉलोनी में कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। दो मंजिला मकान में उसने भूतल पर किरायेदार रखे हुए हैं। मंगलवार को वह हमीदा स्थित तेल फैक्टरी में काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी बबीता उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद स्थित मायके गई हुई है।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी 14 वर्षीय करिश्मा घर पर थी। जबकि छोटा बेटा स्कूल गया हुआ था। इस दौरान किरायेदार भी काम पर चले गए थे। करिश्मा की मां घर पर ही लेडीज सूट बेचती है। मंगलवार सुबह एक महिला आई और करिश्मा को सूट दिखाने को कहा। जब वह दूसरे कमरे में चाबी लेने गई तो महिला के साथ आया व्यक्ति घर में घुस गया और किशोरी की गर्दन पर चाकू रख दिया।

दोनों ने उसके हाथ पांव व मुंह बांध दिये और पूरा घर खंगाला। अलमारी में रखी कुछ नकदी और करीब दस लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। जब किरायेदार घर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला और उन्होंने किशोरी को मुक्त करवाया।

पुलिस ने शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आसपास भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे। -अनिल राणा, प्रभारी, थाना फर्कपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें