फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने पार्षदों की राय लिए बिना लगाया डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का टेंडर, अब 26 को हाउस की बैठक में आएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पार्षदों से बिना चर्चा किए नगर निगम अधिकारियों ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर लगा दिया। 25 करोड़ 95 लाख रुपये का टेंडर भी लगा दिया गया जिसे 29 मार्च को खोला जाना है। परंतु अधिकारियों द्वारा अब इसे 26 मार्च को होने वाली नगर निगम हाउस की बैठक में रखा जाएगा। ऐसे में पार्षद डोर-टू-डोर टेंडर को लेकर मेयर व अधिकारियों केे घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर बैठक में जबरदस्त हंगामा होने की संभावना है। हाउस की बैठक में कुल 58 प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

पार्षदों ने मांग की थी कि डोर-टू-डोर का कूड़ा उठाने का टेंडर लगाने से पहले सभी पार्षदों सलाह मशवरा किया जाए। परंतु अधिकारियों ने इसे दरकिनार करते हुए अचानक 25.95 करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया। जबकि पहले यही कहा जा रहा था कि टेंडर को स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा हुआ है। पार्षदों को भी इसका पता तब चला जब टेंडर लगाया गया। अब अधिकारी इसे हाउस की बैठक में ला रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि जब टेंडर को लेकर उनसे कोई बात नहीं की गई तो अब इसे हाउस में क्यों लाया जा रहा है। जबकि सफाई व कूड़े का उठान शहर का सबसे बड़ा व प्रमुख मुद्दा है।
-------------
सफाई पर पहले हो चुकी है तकरार
सफाई व कूड़े के उठान नहीं होने के मुद्दे पर 16 मार्च को हुई बजट की बैठक में पार्षदों व मेयर मदन चौहान के बीच में तकरार हो चुकी है। वार्ड चार से पार्षद देवेंद्र सिंह ने सफाई व कूड़े का उठान न होने के लिए सीधे तौर पर मेयर को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने मदन चौहान को मेयर की कुर्सी छोड़ने तक के लिए कह दिया था। पार्षद निर्मल चौहान व विनोद मरवाह का कहना है कि तीन साल से नगर निगम क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। अधिकारियों की मनमर्जी से काम हो रहा है। कुछ वार्डों को छोड़ दें तो बाकी कहीं कोई काम नहीं हुआ। जनता उनसे सवाल पूछती है। बैठक में पूछेंगे कि जब उनसे टेंडर लगाने से पहले कोई बात नहीं की गई तो अब इस प्रस्ताव को हाउस में क्यों लाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
पार्षद देवेंद्र के प्रस्ताव एजेंडे में शामिल नहीं
मेयर मदन चौहान को कुर्सी छोड़ने के लिए कहने वाले पार्षद देवेंद्र सिंह का एक भी प्रस्ताव 24 मार्च को होने वाली हाउस की बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है। देवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने गढ़ी बंजारा के शमशान घाट का फर्श पक्का करने व गांव चनेटी की प्रतापगढ़ कॉलोनी में सीवरेज, सड़क व पानी का प्रबंध करने के दो प्रस्ताव मेयर को भेजे थे। परंतु दोनों ही प्रस्ताव एजेंडे में शामिल नहीं किए गए। मेयर भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। उनके दोनों प्रस्ताव में शामिल क्यों नहीं किए गए इसका कारण बैठक में पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें