फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने शहीदों को भूलने वाली कौम का मिट जाता है नाम: शीतल

विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते संगठनों के लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
रादौर। महाराणा प्रताप नगरपालिका पार्क में मंगलवार को रोटरी क्लब, सिटी पार्क वेलफेयर एसोसिएशन, वेलफेयर एसोसिएशन, प्रेस क्लब, जाट सभा, सैनी सभा की ओर से क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शहीद मंगल पांडे के परिवार की वंशज शीतल पांडे मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब के सचिव डॉ. एससी सैनी व शीतल पांडे के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने शहीद मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प भेंटकर श्रद्धांजलि दी। यहां शीतल पांडे व डॉ. एससी सैनी ने बताया कि मंगल पांडेय का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा नामक गांव में 19 जुलाई 1827 को हुआ था। इनके पिता का नाम दिवाकर पांडे था। मंगल पांडे 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल हो गए। उन्होंने जमकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो कौम मिट जाती है, जो अपने शहीदों को भूल जाती है। हमें अपने अमर शहीदों की कुर्बानी को सदैव याद रखना चाहिए।
हमें आजादी कुर्बानी और त्याग से मिली है, जो हमें अमर शहीदों ने दिलाई है। इस दौरान प्रधान देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, मंजीत सिंह पंजेटा, समय सिंह सांगवान, दर्शन लाल, मूलराज, धर्मपाल वर्मा, कर्मवीर खुर्दबन, श्रीराम बंसल, योगेश गुप्ता, अनिल कुमार अरोड़ा, दारी मनचंदा, डॉ. पूर्णचंद कांबोज, हरप्रीत सिंह, रामकुमार वर्मा, तिलक राज, सोमपाल प्रजापत, सुभाष प्रजापत, मोहनलाल, भगवत दयाल कटारिया, रामरतन शर्मा, भारत भूषण मेहता, गुलशन बकाना, कुलदीप शर्मा, संदीप सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें