मॉडल टाउन से अवैध होर्डिंग हटाती निगम की टीम। प्रवक्ता
- फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर मॉडल टाउन, रेलवे रोड समेत विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर व बोर्ड हटाए। अवैध रूप से लगे यह होर्डिंग व बैनर शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे थे। वहीं, इनसे यातायात प्रभावित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर एसडीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में यह होर्डिंग व बैनर हटाए गए। बिना अनुमति से लगाए गए इन होर्डिंग की वजह से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शहर में अवैध रूप से लगे व सड़क किनारे रखे होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों पर शुक्रवार को उनकी टीम ने मॉडल टाउन में नेहरू पार्क, संतपुरा मार्ग, नेहरू पार्क रोड, तिकोना पार्क, गाेविंदपुरी रोड, शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, मधु चौक व अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग, बैनर, साइन बोर्ड, पोस्टर व अन्य विज्ञापन सामग्री हटाई। इसके अलावा उनकी टीम ने सड़क के डिवाइडर पर लगे पोल, पेड़ों व अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग भी हटाए। उनकी टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड़कर से गोदाम में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन साइट बनी हुई है। निर्धारित फीस जमा करवाकर कोई भी इन स्थानों पर अपने होर्डिंग व बैनर लगा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी दुकानदार सड़क पर होर्डिंग, बोर्ड व बैनर रखकर अपना प्रचार न करें। इसके अलावा दुकानदार अपनी दुकान के ऊपर बोर्ड व होर्डिंग लगा सकते है। नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी शहर की सड़कों, पार्काें व सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को उतारकर जब्त कर लिया जाएगा। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मॉडल टाउन से अवैध होर्डिंग हटाती निगम की टीम। प्रवक्ता- फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस