फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशेडी युवकों ने दुकान पर पत्थर से किया हमला

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतापनगर में गारमेंट की दुकान के तोड़े गए शीशे। संवाद - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
प्रतापनगर। बाइक सवार चार युवकों ने नशे की हालत में रेडीमेड कपड़े की दुकान के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। शीशे पर पत्थर मारकर भागने लगे चार युवकों में से एक युवक को दुकान पर काम कर रहे मौसीन ने पकड़ लिया जिसको पुलिस के हवाले किया गया। वहीं सूचना के बाद प्रताप नगर पुलिस ने एक अन्य लड़के को भी दबोच लिया। दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए अंसारी गारमेंट के संचालक इरशाद ने बताया वह बाहर गया हुआ था और दुकान से उनको सूचना मिली कि दुकान पर चार युवक आए। उन्होंने दुकान पर काम कर रहे लड़कों को कपड़े दिखाने के लिए कहा जिस पर कपड़े ना दिखाने को लेकर नाराज युवकों ने दुकान से बाहर निकल कर पत्थर से दुकान पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए जिससे उसका काफी नुकसान हो गया। इसके बाद दुकान में काम कर रहे लड़कों और ग्राहकों में दहशत फैल गई और दुकान पर काम कर रहे सभी लड़के निकल कर बाहर आए। वहीं बाइक पर भागने का प्रयास कर चारों युवकों में से पीछे के युवक को मौसीन ने नीचे उतार लिया और तीन युवक बाइक पर फरार हो गए। दबोचा गए युवक की पहले जमकर धुनाई की गई उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने देवधर और भूड़कला निवासी दो युवकों को दबोच लिया देर। शाम अंसारी गारमेंट के संचालक की तरफ से प्रताप नगर पुलिस को कार्रवाई को लेकर शिकायत दी गई। दुकान पर हुए हमले से कस्बे में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी प्रताप नगर नरसिंह ने बताया कि अंसारी गारमेंट की दुकान पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने की शिकायत आई थी जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें