स्कूली बस के स्टेयरिंग पर नशे की हालत में पड़ा चालक। आर्काइव
जगाधरी। जगाधरी व्यासपुर हाईवे पर लावारिस खड़ी स्कूल बस में चालक के बेसुध मिलने के मामले में प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। प्रबंधन ने तुरंत प्रभाव से चालक की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं और उस रूट पर नए चालक की ड्यूटी लगाई है। वीरवार को हाईवे पर लावारिस मिली बस जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी स्थित न्यू लाइट स्कूल की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है। वहीं, प्रबंधन ने तबीयत बिगड़ने के कारण चालक के बेसुध होने की बात कही है।
वहीं, प्रबंधन ने चालक के नशे में न होने का दावा किया है। इस संबंध ककेप्रबंधन का कहना है कि चालक नशा नहीं करता है। अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गया था। फिलहाल चालक का इलाज चल रहा है। न्यू लाइट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि लावारिस मिली बस पर गुरबत सिंह चालक थे। वह काफी साल से उनके स्कूल की बस चला रहे हैं। उनमें किसी प्रकार की नशा प्रवृत्ति व ऐब नहीं है। वह सुबह बस लेकर निकलते थे। इसके बाद उन्हें किसी ने कॉल करके बताया कि स्कूल बस सड़क किनारे खड़ी है और चालक बेसुध है। वे एक अन्य चालक व समिति सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पाया कि चालक गुरबत सिंह बेहोश पड़े थे। गुरबत को बस से उतारा और दूसरे चालक बस लेकर रवाना हुआ। गुरबत सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण वह बेहोश हो गए थे। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। सुशील कुमार ने बताया कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। मामला गंभीर है और यदि बस में बच्चे होते तो मामला गंभीर हो सकता था। ऐसे में प्रबंधन ने गुरबत सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, अन्य चालकों की भी स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यह मामला गंभीर है और इसके लिए कार्यालय से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मामले की जांच के बाद इसमें बनती कार्रवाई की
स्कूली बस के स्टेयरिंग पर नशे की हालत में पड़ा चालक। आर्काइव