फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलेंगे रैन बसेरों पर लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ठंड के मौसम बेसहारा लोगों को चैन की नींद सोने के लिए रैन बसेरों पर लगे ताले जल्द ही खुल जाएंगे। इससे पहले रैन बसेरों में साफ सफाई की जाएगी। रेडक्रॉस की तरफ से इनमें बिस्तर, बेड शीट व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से रेडक्रॉस को लगभग साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
रैन बसेरों में बेसहारा लोगों के लिए व्यस्थाएं करवाने लेकर नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को अपने कार्यालय में शेल्टर मैनजमेंट कमेटी की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संबंधित रेड क्रॉस के कर्मचारियों को रैन बसेरों की सफाई, बिस्तर, लाइट व अन्य सुविधाओं का प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त तोमर ने बताया कि शहर में संत निरंकारी भवन के सामने स्थित सुलभ शौचालय के ऊपर, वर्कशॉप रोड पर यमुनानगर बस स्टैंड के पास, बस स्टैंड जगाधरी स्थित शुलभ शौचालय के ऊपर, रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक रिक्शा स्टैंड के पास, कांशीराम मक्खन लाल धर्मशाला, रेलवे स्टेशन यमुना गली में रैन बसेरे हैं।
इनमें से संत निरंकारी भवन के सामने स्थित सुलभ शौचालय के ऊपर, वर्कशॉप रोड पर यमुनानगर बस स्टैंड के पास, बस स्टैंड जगाधरी स्थित शुलभ शौचालय के ऊपर, रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक रिक्शा स्टैंड के पास बने रैन बसेरों में व्यवस्थाएं कर जल्द खोल दिया जाएगा। आयुक्त तोमर ने स्पष्ट किया कि रैन बसेरों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना रेडक्रॉस का काम है। इस संबंधित में रेडक्रॉस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सफाई करवा कर व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि नियम के अनुसार एक दिसंबर से रैन बसेरे खोले जाने का प्रावधान है। इससे पहले रेडक्रॉस के अधिकारी और कर्मचारी सभी रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में साफ सुथरे गर्म बिस्तर, बेड शीट, लाइट, सफाई व अन्य व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी रैन बसेरों में एक दूसरे से दूरी बनाकर बिस्तर लगाए जाएं। रोज बेडशीट बदली जाए। रैन बसेरों में जगह कम पड़े तो खाली पड़े सामुदायिक केंद्रों में बेसहारा लोगों के आराम करने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, सीपीओ नवीन कुमार, सीएसआई हरजिंद्र सिंह व रेडक्रॉस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें