फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे से नौ घंटे की देरी से आई इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 17 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। आर्काइव - फोटो : ठंड में स्कूल जाती छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण रेलवे की बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। कम दूरी वाली ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं। दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ घंटे देर से यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। शहीद एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान सभी ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं।
कोहरे के कारण सुबह की ट्रेन शाम और शाम वाली तड़के पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे लोगों के हाड़ तक कंपकंपाते रहे। यात्रा के दौरान लोगों को बच्चों व बुजुर्गाें को सर्दी से बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की रात कंबल में दुबक कर गुजर रही है। गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन शाम सात बजकर 27 मिनट के बजाए रात दो बजकर 33 मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस छह घंटे 46 मिनट की देरी से चली। यह ट्रेन सुबह पौने 11 बजे के बजाए शाम पांच बजकर 32 मिनट पर पहुंची। गाड़ी संख्या 14682 अंबाला छावनी नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे 12 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल तीन घंटे 52 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 14522 तीन घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 46 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ दो घंटे 45 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे 17 मिनट, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे 07 मिनट की देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे 03 मिनट लेट रही। वहीं, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा 58 मिनट, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषिकेश लिंक एक्सप्रेस एक घंटा 42 मिनट, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट की देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल एक घंटा 33 मिनट, गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा 31 मिनट, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी सुपरफास्ट मेल एक घंटा 25 मिनट देरी से आई। गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा 25 मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 07 मिनट, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें