दामला टोल टैक्स के पास युवती के साथ बैठे उसके दोस्त से कुछ युवकों ने मारपीट कर अगवा कर लिया। युवती ने अपने भाई समेत पांच युवकों पर अपने दोस्त को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के भाई समेत तीन युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर मारपीट व अपहरण कर केस दर्ज कर लिया है।
एक युवती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त माजिद के साथ दामला टोल टैक्स पर बैठी हुई थी। तभी वहां पर उसका भाई अमिर खान, आरीफ, मौसीन व दो अन्य युवक आए और उसके दोस्त माजिद के साथ मारपीट करने लगे।
इसके बाद आरोपी उसके दोस्त को अगवा करके अपने साथ ले गए। माजिद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।