फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए समेत बाकी संकायों की भी दोबारा जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को बीए समेत स्नातक के सभी संकायों की पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। हालांकि पोर्टल पर ये सूची अपलोड नहीं की गई और सुबह नौ बजे से पहले ही सभी कॉलेजों को वरीयता सूची भेज दी गई। सुबह साढ़े 11 बजे उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पोर्टल पर ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया। इसके बाद विद्यार्थी फीस जमा कराने के लिए इंटरनेट कैफे व कालेजों में पहुंचने शुरू हो गए। पहली वरीयता सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 18 सितंबर तक फीस ऑनलाइन व आफलाइन जमा करा सकते हैं। विद्यार्थियों को रसीद ऑनलाइन ही दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। तब तक बीए की वरीयता सूची जारी नहीं हो पाई थी। रविवार को पोर्टल से सभी संकायों की वरीयता सूची को हटा दिया गया और सोमवार को दोबारा सूची जारी की। अब दूसरी वरीयता सूची 21 सितंबर को जारी होगी। इस सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम आएंगे, उन्हें 25 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। उसके बाद भी अगर कालेजों में सीट रिक्त बचती हैं, तो विभाग की ओर से दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा।
कला संकाय में सबसे अधिक आवेदन
पिछले दो सालों से कोरोना संकट होने के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। इसका असर कालेजों में भी देखने को मिल रहा है। जिले के 11 कालेजों में 12 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। इसमें से 60 फीसदी आवेदन केवल कला संकाय के हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कला संकाय के लिए करीब डेढ़ गुना अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरकारी कॉलेजों में सभी संकायों में उच्चतम मेरिट लिस्ट 99 फीसदी रही। पोर्टल पर केवल विद्यार्थी ही अपना नाम देख सकेंगे।
डॉ. बलजीत कौर, प्राचार्या, राजकीय कॉलेज छछरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें