फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारा बताकर महिला से दुष्कर्म करता रहा तीन बेटियों का बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर की एक कॉलोनी में युवक ने खुद को कुंवारा बताकर तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला ने एक बालक ने जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी युवक से शादी करने की बात कही तो पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बेटियों का पिता है।
बाद में आरोपी ने महिला से शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने परिवार के साथ मिलकर महिला का बच्चा छीनने का भी प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में पति से विवाद होने के बाद वह उससे अलग हो गई थी। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस डाला था। इसी दौरान मार्च 2019 में उसकी मुलाकात शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी तेजिंद्र सिंह के साथ हुई। तब आरोपी ने उसे बताया था कि वह कुंवारा है और रेलवे में अच्छे पद पर नौकरी करता है। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह उससे मिलने लगा।
तब आरोपी ने महिला और उसकी मां को आश्वासन दिया था कि उसके पति से तलाक होते ही वह शादी कर लेगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब उसका अपने पति से तलाक हो गया तो उसने आरोपी से शादी की बात कही। लेकिन, वह टाल मटोल करने लगा। गत 17 सितंबर को उसने एक लड़के को जन्म दिया। पांच दिसंबर को आरोपी तेजिंद्र और उसके पिता अमरीक सिंह उसके घर आए।
विज्ञापन

उन्होंने उसके और उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके बेटे को छीनने का प्रयास किया। उसके बेटे को छीनने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि तेजिंद्र शादीशुदा है और उसकी तीन बेटियां हैं। उससे बेटा लेने के लिए ही, उसके साथ संबंध बनाया था। पुलिस ने आरोपी तेजिंद्र, उसके पिता, मां और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें