यमुनानगर। ट्रक अड्डे के नजदीक रेलवे के पुराने क्वार्टरों के सामने ट्रक ने व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान पांवटा साहिब की भूपपुर तिब्बत कॉलोनी निवासी राकेश कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भूपपुर तिब्बत कॉलोनी पांवटा साहिब निवासी मायाराम ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश कुमार उर्फ सोनू ट्रक अड्डा यमुनानगर में काम करता था। वह ट्रक चालक था। उसे फोन पर सूचना मिली कि राकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तुरंत पांवटा साहिब से यहां आया। पुराना हमीदा निवासी अमित कुमार ने बताया कि रात के समय अड्डे के सामने ट्रक ने उसके भाई की टायर से कुचल दिया। संवाद