फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 1586 अभ्यर्थी पांच केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Sun, 04 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेज में प्रवेश के लिए ली जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा रविवार को होगी। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जिले के पांच केंद्रों पर करवाई जा रही है। सभी केंद्रों पर कुल 1586 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। इसे लेकर सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात करने के डीसी ने आदेश दिए हैं। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त रहेंगे। परीक्षा के लिए एडीसी नवीन आहूजा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

सिटीएम पीयूष गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय व्यासपुर के प्राचार्य मनीष सेमवाल को सिटी को-ऑर्डिनेटर बनाया है। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे प्रवेश की अनुमति दी गई है। जबकि दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लू टूथ सहित अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रूप से प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर इत्यादि का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिजली निगम अधिकारियों को निर्बाध व सुचारू बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि बुनियादी सुविधाओं का पहले से ही प्रबंध के आदेश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे अभ्यर्थी
परीक्षा के लिए राजकीय विद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान एक केंद्र राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में बनाया गया है। शेष शहर के मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू

परीक्षा को लेकर डीसी ने सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, उन्होंने इसका पालन न करने पर तुरंत कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। डीसी ने कहा कि चार मई को केंद्रों पर सुबह 11 से शाम छह बजे धारा 163 लागू रहेगी। नीट परीक्षा के दौरान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के मुक्त आवागमन के साथ फोटो स्टेट मशीनों, फैक्स मशीनों, डुप्लीकेटिंग मशीनों की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा आग्नेयास्त्रों, तलवारों, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू इत्यादि नहीं लेकर कोई नहीं जा सकेगा। इसके अलावा पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी व सीटीएम परीक्षा संबंधी तैयारियों व व्यवस्थाओं का जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं। - पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें