फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार ने झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रलोक गली में सैर कर रही महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़ित महिला जिला कल्याण विभाग में नौकरी करती है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रलोक गली निवासी निर्मला ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिला कल्याण विभाग में नौकरी करती है। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे वह सैर के लिए गली में घूम रही थी। जब वह गाबा अस्पताल की तरफ जा रही थी तो पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और नजदीक आकर उसके गले से सोने का चेन झपट ली। चेन में सोने का लॉकेट भी लगा हुआ था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जिस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। उसने इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें