फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बाइक चोर गिरोह का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर प्रत्येक मोहल्ले, बाजार और सरकारी कार्यालयों के परिसर में बाइक चोर गिरोह ने आतंक मचा रखा है। शहर से औसतन प्रतिदिन एक से दो बाइक की चोरी हो रही है। दर्जनों बाइक चोरी के मामले थानों में दर्ज हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को बाइक चोरी मामले में कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है। खानापूर्ति के नाम पर एक दो युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाता है, लेकिन संगठित गिरोह पुलिस के हाथ नहीं आए।
केस एक
जसवंत कॉलोनी निवासी सरफराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की रात को करीब 2 बजे सब्जी मंडी की दुकान नंबर 45 के बाहर अपनी स्पलेंडर मोटर साइकिल खड़ी की थी और उसके बाद वह अंदर चला गया।सुबह 5.00 बजे जब वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। कोई नामालूम व्यक्ति द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

केस दो
कुलदीप नगर निवासी विजय कुमार के मुताबिक 24 सितंबर को वह अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर डाकघर में किसी काम से गया था। वह मोटरसाइकिल डाकघर के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। करीब 11:30 बजे वह बाहर आया तो मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी। जिसकी आस पास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली।
केस तीन
कैत मंडी गांव निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उसने अपनी मोटर साइकिल सहकारी बैंक के पीछे वाली गली राजेश कॉलोनी में खूब्बी राम फैक्टरी के पास खड़ी की थी। जहां पर वह एक राज मिस्त्री के पास दिहाड़ी पर काम करने के लिए सुबह 8.00 बजे गया था। शाम को चार बजकर पचास मिनट पर कोई व्यक्ति बाइक को चुरा ले गया। पडोसी के सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई।
केस चार
पटड़ी मोहल्ला निवासी किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को रात करीब आठ बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल सिविल अस्पताल जगाधरी में आपातकालीन वार्ड के सामने खड़ी की थी। जब वह अपने बेटे की छुट्टी डॉक्टर से करवाकर वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।
केस पांच
गंगा नगर कॉलोनी निवासी नफीस अहमद ने बताया कि वह अमादलपुर रोड बजरंग बली धर्म कांटा के पीछे भगवती लकड़ी मिल के गोदाम में नौकरी करता है। 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने काम पर भगवती लकड़ी मिल गोदाम में आया था। उसने बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। दोपहर 12.30 बजे जब वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली।
केस छह
नंदगढ़ गांव निवासी हीना ने बताया कि वह सुमेर चन्द जैन गीता विद्या मन्दिर स्कूल बुडिया में प्राइवेट टीचर है। 22 सितंबर को सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल के बाहर अपनी एक्टिवा खड़ी करके अंदर चली गई। करीरब साढ़े बारह बजे उसने अपनी एक्टिवा देखी तो वह वहां नहीं थी। उसने अपनी एक्टिवा को इधर उधर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
केस सात
एक मीडियाकर्मी ने बताया कि 24 सितंबर की शाम को सफायर होटल में वह एक कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए गया था। होटल के बाहर उसने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल को खड़ी किया था। वहां पर होटल के सुरक्षाकर्मियों ने खुद गेट के पास बनी अस्थायी पार्किंग में बाइक खड़ी करवाई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब एक घंटे पश्चात जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। जबकि होटल के सुरक्षाकर्मी वहां ड्यूटी दे रहे थे। ऐसे में सफायर होटल के स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रूप से वाहन चोरी निरोधक दस्ता बना रखा है। इसके बावजूद दोपहिया वाहन चोरी हो जाते हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। कई वाहन चोर पकड़े भी हैं और बड़ी संख्या बाइक बरामद की गई हैं। - कमलदीप गोयल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें