फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने गुरु नानकपुरा कॉलोनी निवासी जगदेव से दस लाख रुपये ठग लिए। बुड़िया थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी तेलीपुरा निवासी कर्मसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुनानक पुरा कॉलोनी निवासी जगदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2020 को तेलीपुरा निवासी कर्म सिंह ने उसके साथ जमीन का 47 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा किया था। तब आरोपी ने कहा था कि जिस जमीन का वह सौदा कर रहा है, वह उसके कब्जे में है और उसे बेचने का उसे पूरा हक है। उसकी बातों पर यकीन कर उसने 16 जून 2020 को एग्रीमेंट कर लिया था। तब उसने आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए थे। पांच लाख रुपये इसके कुछ दिनों बाद दिए गए।
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि जिस जमीन का आरोपी ने उससे सौदा किया, उस जमीन में आरोपी के परिवार के सदस्यों का भी हिस्सा है। जब इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने कहा कि वह जमीन उसके हिस्से की है और परिवार के अन्य सदस्यों से वह शपथपत्र ले लेगा। इस तरह से समय पर आरोपी ने रजिस्टरी नहीं कराई। तब उन्हें सेल एग्रीमेंट बढ़वाना पड़ा।
विज्ञापन

जब आरोपी रजिस्टरी कराने में असफल रहा तो उन्होंने वकील के माध्यम से आरोपी के पास नोटिस भेजकर पैसे वापस करने को कहा। आरोपी ने उसके रुपये वापस नहीं किए। इस पर उन्होेंने शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी, जिसे आर्थिक शाखा में मार्क कर दिया गया। पुलिस ने लंबा समय जांच में ही निकाल दिया और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने अदालत में याचिका लगाई। अदालत ने इस मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें