फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए दुर्गा एप के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वूमेन सेल, यूथ क्लब व एनसीसी की ओर से महिला सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सोमवती ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल वुमेन सेल संयोजिका डॉ. मीनाक्षी सैनी, एनसीसी इंचार्ज डॉ. मेजर गीता शर्मा व यूथ क्लब संयोजक डोली लांबा ने की। सोमवती ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से लॉंच ये एप महिलाओं का सबसे सुरक्षित व विश्वसनीय मित्र है। एप का लाल बटन दबाते ही पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1091 पर सूचना पहुंच जाती है। इसके बाद पुलिस मोबाइल की लोकेशन पर पहुंच कर पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है। इस प्रक्रिया से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर से 24 घंटे मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सांझा नहीं करें और किसी भी समस्या के बारे में माता-पिता व अध्यापकों से ही बातचीत करें। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि छात्राएं व महिलाएं इस एप से स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। डॉ. मीनाक्षी सैनी ने कहा कि पुलिस व सरकार ने छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए आसान तरीका इजाद किया है। ताकि किसी भी परेशानी से नारी को बचाया जा सकें। डॉ. गीता शर्मा व डॉली लांबा ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। यह एप महिला सुरक्षा और सुरक्षा के मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें