फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अध्यापकों ने तबादला नीति में संशोधन की उठाई मांग

Mon, 29 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते अध्यापक संघ के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा व जिला प्रधान अनिल कांबोज के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से उनके क्षेत्रीय कार्यालय में मिला। यहां पर शिक्षकों ने ऑनलाइन तबादला नीति में संशोधन की मांग का ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
इस दौरान उन्होंने नई शिक्षक स्थानांतरण नीति में खंड में 15 वर्ष पूरे करने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण अनिवार्य रूप से करने की शर्त का विरोध किया। संघ चेयरमैन यशपाल ढांडा ने कहा कि ब्लॉक में 15 वर्ष पूरे करने वाले शिक्षकों का अनिवार्य स्थानांतरण अव्यवहारिक व असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दूर दराज के ज्यादातर स्कूल अध्यापक रहित हो जाएंगे। पहले से ही अनेक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। संघ जिला मुख्य संरक्षक साहब सिंह ने कहा कि स्थानांतरण के समय सभी स्कूलों की सभी विषयों की कैप्ट पोस्ट खोली जाए। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मौके पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने संघ को आश्वासन दिया कि वे इस बारे में शीघ्र ही शिक्षामंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें