फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर युवक ने बाइक सवार बिजली कर्मी से छीना मोबाइल व 51 सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक हमीदा के पास एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट लेकर बिजली कर्मी से मोबाइल व 51 सौ रुपये छीन लिए। आरोपी ने बाइक पर बैठे ही कर्मी से फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। इसके बाद आरोपी मोबाइल व रुपये छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के गांव चगामा निवासी रजत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बिजली बोर्ड गढ़ी बीरबल में नौकरी करता है। बुधवार को वह मीरा बाई बाजार में कपड़े खरीदने आया था। जब वह कपड़े खरीदकर वापस जाने लगा तो रेलवे फाटक हमीदा के नजदीक एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। आरोपी ने उसे यमुना पुल तक बाइक पर बिठाने को कहा। उसने बाइक रोककर युवक को बिठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे कहा कि उसे एक फोन करना है। इस पर उसने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर युवक को दे दिया। इस दौरान उसकी जेब से 51 सौ रुपये भी बाहर आ गए। तभी बाइक पर बैठे आरोपी युवक पैसे व मोबाइल छीनकर मौके से भाग गया। उसने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें