फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्दी से हाथ-पैर में सूजन, खांसी जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज

Tue, 13 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप से जिले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाथ-पैर में सूजन, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी मरीज बड़ी संख्या में जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीते एक सप्ताह में अस्पताल की ओपीडी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालात यह हैं कि सुबह से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
डॉक्टरों के अनुसार ठंड बढ़ने से रक्त संचार प्रभावित हो रहा है, जिससे खासकर बुजुर्गों में हाथ-पैरों में सूजन और दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं वायरल संक्रमण के चलते बच्चों और युवाओं में खांसी-जुकाम व बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना आने वाले कुल मरीजों में अब 30 से 40 प्रतिशत मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों के हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में औसतन 1200 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक है। विशेषकर सुबह के समय स्थिति ज्यादा गंभीर रहती है। कई मरीजों को दवाओं के साथ गर्म कपड़े पहनने, भाप लेने और ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे सूजन, जोड़ों के दर्द और सांस की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। वहीं छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार जल्दी पकड़ लेता है। ऐसे में परिजनों को बच्चों को ठंड से बचाने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, ठंडे पानी से न नहाएं और बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। साथ ही किसी भी तरह के बुखार, खांसी या सूजन की स्थिति में लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। एसएमओ डॉ. वागीश गुटेन का कहना है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है, ऐसे में लोल गर्म कपड़े पहने और जब बाहर निकले तो सिर जरूर ढकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें