फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की जीत पर बांटीं मिठाइयां

विज्ञापन
कार्यकताओं के साथ ऐलनाबाद जीत का जश्न मनाते इनेलो नेता। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। ऐलनाबाद उप चुनाव में चौधरी अभय सिंह चौटाला की जीत का जश्न जिले में दिवाली के उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान हलका रादौर वरिष्ठ इनेलो नेता ऋषिपाल कल्याण कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कांसापुर स्थित कार्यालय में जीत की खुशियां मनाई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को मिठाइयां बांटी और दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकर्ताओं का भी मुंह मीठा करवाया। ऋषिपाल ने कहा कि इनेलो की जीत पूर्व में ही सुनिश्चित थी, चूंकि प्रदेश की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। ऐलनाबाद उप चुनाव ने प्रदेश की राजनीतिक भविष्य की घोषणा कर दी है। दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का है।
ऋषिपाल ने कहा कि कांग्रेस आपसी फूट के कारण बिखर चुकी है। भाजपा की करनी और कथनी का लोगों ने फर्क देख लिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भाजपा को वोट दिए, लेकिन अब इस पार्टी ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था चरमा चुकी है। बेरोजगारी के कारण युवा अपराध की दलदल में धंसने लगे हैं। बेरोजगारी के तनाव में शिक्षित युवा नशे की लत से ग्रस्त हो रहे हैं। प्रदेश में दिनों दिन नशे का कारोबार बढ़ रहा है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कार्यक्रम में राजकुमार, धर्मपाल, सुभाष शर्मा, यशपाल, गुरपाल, बचना राम, जगदीश, रामरतन श्रवण कुमार, जगदीप, हनुमान, सुंदर सैनी, ज्ञानी राम, विक्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यकताओं के साथ ऐलनाबाद जीत का जश्न मनाते इनेलो नेता।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें