संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। जिले में दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली और दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई, परंतु बादल खुलकर नहीं बरसे।
धूप न निकलने के कारण ठंड में इजाफा हुआ, जबकि तापमान में भारी कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ होने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई है। वहीं वीरवार को भी फिर बादल छाए रहे का अनुमान है। शुक्रवार व शनिवार को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा भी चलने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन भी कड़ाके की सर्दी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ौर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बादल छाने के साथ तड़के कुछ देर मामूली बूंदाबांदी हुई। वहीं, पूरा दिन करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे काफी ठिठुरन रही। शीतलहर के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शहर की सड़कें व मुख्य मार्ग खाली नजर आए। ऐसे में लोग बहुत ही जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने। सुबह व शाम को बाजारों में लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ होगी।
इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। हवा चलने से ठंड व ठिठुरन काफी बढ़ गई। आलम यह रहा कि कमरे में बैठे-बैठे हाथ पांव सुन्न रहे। ऐसे में अधिकांश लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। लोग बेहद जरूरी काम से बाहर निकले। जिसके चलते अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल