फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया अमृतसर और कपूरथला का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर की ओर से विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन स्कूल इंचार्ज रेखा देवी के नेतृत्व में किया गया। डीडीओ हरपाल सिंह ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के तहत अटारी सीमा, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और कपूरथला विज्ञान सिटी का दौरा किया गया। यह यात्रा न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करने वाली रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत अटारी सीमा से हुई। यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक जाकर छात्रों ने देश की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने झंडा फहराने की रस्म को भी देखा, जो एक अद्भुत अनुभव था। इसके पश्चात बच्चे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सिक्ख धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल के दर्शन करने के साथ बच्चों ने म्यूजियम को देखा। अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर के दर्शन कर छात्रों ने यहां की आस्था और शांति का अनुभव किया। स्वर्ण मंदिर की सुंदरता और वहां की सादगी ने सभी को प्रभावित किया। स्वर्ण मंदिर के बाद जलियांवाला बाग में छात्रों ने यहां पर 1919 में हुई हत्याकांड की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बाग का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने कपूरथला विज्ञान सिटी का भी अवलोकन किया। यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी मिली। छात्रों ने विज्ञान के प्रयोग और प्रदर्शनों का आनंद लिया, जिससे उन्हें विज्ञान में रुचि बढ़ी। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में सीवन के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल, खानपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी, एसएमसी प्रधान सीतो देवी, उप प्रधान पूनम देवी, प्राध्यापक सचिन धीमान, सुरेंद्र कुमार, प्रभात, अंजना व सुमन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें