फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खेल मुकाबलों में दिखाए जौहर

विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते बच्चे। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान बच्चों ने 200 व 400 मीटर दौड़, कबड्डी, हाई जंप, क्रिकेट, डिस्क थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए।
डिस्कस थ्रो में संजय गांधी स्कूल से कक्षा 8 से भूपेश प्रथम, कक्षा 9 से अभिषेक दूसरे और कक्षा 10वीं से निखिल प्रथम, आर्यन दूसरे व सिमरनजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉग जंप में सुरेंद्र हाई स्कूल की नीरू व संजय गांधी स्कूल से अनस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में संजय गांधी स्कूल के विनय प्रथम, तरुण दूसरे व कुणाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकस्सी में जूनियर विंग के बच्चों ने बाजी मारी। सीनियर विंग में संजय गांधी स्कूल के बच्चे विजेता बने। बैडमिंटन में संजय गांधी स्कूल के आर्यन प्रथम, अंकुश दूसरे व विनय तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर विंग के सागर प्रथम, अर्चना दूसरे व अदिति तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सुरेंद्र हाई स्कूल के राहुल प्रथम, संजय गांधी स्कूल के आयुष ने दूसरा व युद्धवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मोर्चा के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, प्रिंसिपल सोनिया चानना, सुरेश चानना, शरणप्रीत कौर, नवदीप सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सतवीर कौर, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें