यमुनानगर। 12वीं परीक्षा में कंपार्टमेंट आने से परेशान स्कूली छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई।
एक गांव निवासी पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी। 12वीं कक्षा की परीक्षा में गणित के विषय में उसकी कंपार्टमेंट आ गई थी। जिस कारण से वह मानसिक रूप से परेशान थी। दो दिन पहले ही उसने दोबारा परीक्षा देने के लिए फार्म भी भरा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में दिखाया लेकिन उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।