विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई व टैबलेट चलाने में निपुण बनाने के लिए विभाग की ओर से समर चैलेंज हीरो कार्यक्रम करवाया जा रहा है। जिसके तहत 100 विद्यार्थियों व 50 अध्यापकों को समर चैलेंज हीरो का खिताब दिया जाएगा। परंतु जिले में कई विद्यार्थी इस चैलेंज में भाग नहीं ले रहे हैं। चूंकि जिले के कई विद्यार्थियों के पास टैबलेट ही नहीं है। इन विद्यार्थियों के टैबलेट खराब हो गए हैं, जो अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। इसके अलावा ढाई दर्जन से ज्यादा टैबलेट गुम हो गए हैं। वहीं पांच दर्जन से ज्यादा टैबलेट पासआउट विद्यार्थियों ने स्कूल को वापस नहीं की है। ऐसे में विभाग के पास टैबलेट की कमी हो गई है। जिसके चलते जिले के कई विद्यार्थी टैबलेट की कमी के चलते इस चैलेंज में भाग नहीं ले सकेंगे। बता दें कि विभाग की ओर से पिछले साल ई-अधिगम योजना के तहत नौवीं से 12वीं के करीब 24092 विद्यार्थियों व 1082 अध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए थे। एक साल होने के बाद भी विद्यार्थी टैबलेट पर काम करना नहीं सीख पाएं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को इसमें निपुण बनाने व इसके प्रति रूझान पैदा करने के लिए समर चैलेंज हीरो कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विभाग की ओर से जिले के 24 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को पिछले साल पांच मई को टैबलेट वितरित किए थे। अभी तक टैबलेट चलाने में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। सॉफ्टवेयर की सही जानकारी न होने के कारण करीब 250 टैबलेट खराब हो गए थे। जिसमें से कुछ ठीक हो गए। वहीं 31 टैबलेट गुम हो चुके हैं। जिनकी पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। इसके लिए 63 टैबलेट ऐसे हैं जो दसवीं व 12वीं पास करने के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल में जमा नहीं करवाए हैं। वहीं नए सत्र में करीब 30 विद्यार्थियों से उनके टैबलेट खराब हो गए हैं। यह अभी तक ठीक नहीं करवाए हो पाए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से कंपनी को टैबलेट की वारंटी पीरियड बढ़ाने को कहा है। परंतु कंपनी की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में इतने ही विद्यार्थियों के पास टैबलेट की कमी है। जबकि नए सत्र में विद्यार्थी की संख्या कम होने के साथ इसे कवर किया गया है। जबकि करीब 150 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके पास टैबलेट नहीं हैं और वे इस चैलेंज से बाहर हो गए हैं।
विद्यार्थियों को टैबलेट चलाने में निपुण व डिजिटल शिक्षा प्रणाली के प्रति रूझान पैदा करने के लिए समर चैलेंज हीरो प्रोग्राम चलाया जा रहा है। अभी कुछ विद्यार्थियों के पास टैबलेट नहीं है। खराब होने, गुम होने व वापस न आए टैबलेट कम है। इसके बारे निदेशालय को लिखा गया है। अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जल्द ही निर्देश आने पर सभी को टैब उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
-कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।