श्रीराम कॉलोनी स्थित घर से ताले तोड़ पांच हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। श्रीराम कॉलोनी निवासी मुर्शिदा ने शिकायत में बताया कि 22 मई को सहारनपुर अपने मायके गई थी। पांच जून को जब वापस आई तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया घर से पांच हजार रुपये नकदी, दो जोड़ी बालियां, एक गले का हार, दो गले के सेट, गले का पेंडल, दो नाक की तितली, दाे जोड़े हाथ के कड़े, दो पायल के जोड़े, एक जोडी पैरों की चुटकी, नौ बर्तन पीतल, छह तांबे के भगोने, एक सिलाई मशीन, एक प्रेस, एक टॉर्च चाेरी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।