फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामपुरा कॉलोनी में लंका दहन प्रसंग का मंचन

Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से वीरवार की रात आयोजित रामलीला में हनुमान-सीता मिलन, अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय और दमदार संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम के दूत बनकर हनुमान लंका पहुंचते हैं और अशोक वाटिका में माता सीता से मुलाकात कर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश देते हैं। इसके बाद हनुमान अशोक वाटिका में फल खाते हैं और वाटिका को उजाड़ देते हैं। यह देखकर रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को हनुमान से युद्ध करने के लिए भेजता है।
विज्ञापन

दोनों के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें हनुमान अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। इसके बाद रावण की सभा में हनुमान जी को बंदी बनाकर लाने और उनकी पूंछ में आग लगाने का प्रसंग दिखाया गया। हनुमान जी जलती पूंछ से सोने की लंका में आग लगा देते हैं। लंका दहन के दृश्य को कलाकारों ने आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शकों ने उत्साह जताया।
विज्ञापन

हनुमान जी की भूमिका हरिगौरव, श्रीराम की मणि कौशल, लक्ष्मण की अमित शर्मा, माता सीता की बलविंदर, मेघनाथ की ऋषभ, अक्षय कुमार की करण और रावण की भूमिका महेंद्र पाल शर्मा ने निभाई। रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल और डायरेक्टर महेंद्र पाल शर्मा, कौशल राज सोढ़ी व सुरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें