फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिठाई की दुकानों से छह नमूने भरे

Fri, 16 Oct 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर से लिए गए मिठाई के सैंपल को सील करती टीम। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सरस्वतीनगर, ऊंचा चांदना, साढौरा और व्यासपुर में मिठाई की दुकानों से छह नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि सरस्वतीनगर में एक दुकान से चमचम और खोया के नमूने लिए गए। वहीं, साढौरा में एक दुकान से रसगुल्ला और बर्फी के सैंपल भरे गए। इसके अलावा ऊंचा चांदना और व्यासपुर में भी मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने एकत्र किए गए। नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें