फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर से छेड़छाड़ का विरोध जताया तो पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो उसके पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जुलाई 2011 को क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शुरू से ही उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। एक दिन जब घर पर उसे अकेला देखकर उसका ससुर उसके कमरे में घुस गया और उससे छेड़खानी की। विरोध जताने पर ससुर वहां से चले गए। जब उसने ये बात अपने पति को बताई तो पति ने उसका ही दोष निकाला और विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बुड़िया थाना प्रभारी मेमसिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति, ससुर, सास व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें