फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Sat, 29 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर निवासी 42 वर्ष की एक महिला ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के एक सेक्टर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने पति से तलाक होने के बाद घर पर अकेली रहती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक अंकित से हुई। इस पर उनकी आपस में बातचीत शुरू हो गई। इस पर आरोपी उससे शादी करने के लिए बोलने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी अंकित से मिलने के लिए आई तो आरोपी उसे अपने साथ ले गया। जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। इस बारे में आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें