फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भटूरे खाने गए व्यक्ति को पीटा, लड़की से की छेड़खानी

Sat, 29 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की इंद्रा कॉलोनी निवासी जसपाल से कुछ लोगों ने मारपीट की। इससे उसकी नाक में फ्रेक्चर आ गया। जसपाल अपनी पत्नी के साथ छोले-भटूरे खाने गया था पुलिस ने जसपाल की पत्नी सिमरन कौर की की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिमरन ने बताया कि उसका पति जसपाल अपने दोस्तों के साथ भटूरे खाने के लिए दुकान पर गया था। इसी दौरान सामने टेबल पर बैठी एक लड़की फोन पर किसी से बात कर रही थी। ऐसे में उसका पति भी फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान उस युवती को लगा कि उसका पति उससे फोन नंबर मांग रहा है। युवती ने अपने घर फोन करके बताया कि दुकान पर उसके साथ एक व्यक्ति छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसके पति को एक कमरे में ले जाकर पीटा जिससे उसके पति की नाक की हड्डी टूट गई। उसके पति के शरीर पर आठ जगह चोटें आई हैं। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। उसने अपने पति को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, बूडिया पुलिस चौकी से मामले में जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें