फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से सीवरेज जाम, लोग परेशान, अब दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक कॉलोनी व जाटनगर की गली नंबर छह में काफी समय से सीवरेज जाम है। जाम सीवरेज के कारण गंदा पानी गलियों में बह रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे कॉलोनी के लोगों में अधिकारियों के प्रति भारी रोष है। लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि सीवरेज की सफाई कर समाधान किया जाए। यदि विभाग ने इसका समाधान नहीं किया तो, कॉलोनीवासी विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

दीपक कॉलोनी निवासी सोमपाल पंवार, सुरेशपाल बाल्याण, वीर सिंह, राधेश्याम, नरेश, गुरचरण सिंह, मायाराम ने बताया कि दस दिन से कॉलोनी के सीवरेज जाम हैं। जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। गंदे पानी के कारण कॉलोनी के लिए लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गंदगी और बदबू के कारण यहां पर रहना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत उनकी ओर से विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं करवाया। वहीं जाटनगर गली नंबर छह निवासी धर्मेंद्र सैनी, संदीप कुमार, डॉ. बंगाली, दिनेश रोहिला ने बताया कि उनकी गली का सीवरेज 15 दिन से जाम है। जिससे गंदा पानी गलियों में बहकर घरों के बाहर जमा हो गया है। विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस बारे जलापूर्ति विभाग के एसडीओ रवि नायक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब कर्मचारियों को भेजकर जाम सीवरेज की सफाई करवाकर सुचारू करवा दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें