यमुनानगर। मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की ऊषा कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि वह कार में अपने साथी नालागढ़ के सोनू उर्फ पिंकू के साथ जा रहा था। जब वह प्रतापनगर में खानूवाला रोड पर पहुंचे तो एक कार उनकी कार के आगे आकर रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे। तीनों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वह उसे जान से मार देंगे। उसने थाना छछरौली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वहीं, गांव छारी निवासी शंटी ने थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जगाधरी में पशु अस्पताल के सामने से जा रहा था तभी मोंटू खान, शुभम, रजत, पंकज कन्नु व अन्य हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर इरशाद अली ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।