फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन पर बाड़ लगवा रहे वैज्ञानिक और ड्राइवर से मारपीट

Thu, 25 May 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दामला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन पर बाड़ लगवा रहे कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अजीत सिंह और जेसीबी ड्राइवर के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने सरकारी ड्राइवर जय नारायण के साथ कृषि विज्ञान केंद्र दामला की जमीन पर सरकारी जेसीबी से बाड़ लगवा रहे थे। इस दौरान दामला के शराफत अली, साहिल, अमीरूल व नूरजहां वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया और उनसे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। उनसे अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। बाद में गांव के ही अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्हें आरोपियों से बचाया। आरोपियों ने उन्हें दोबारा आने पर जान से मारने और एक महिला ने छेड़छाड़ के केस में फंसाने की भी धमकी दी। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपी शराफत अली व अमीरूल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें