फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन ने तीन दिन में 1000 लोगों का किया टीकाकरण

विज्ञापन
संत निरंकारी भवन में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता युवक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानवता की सेवा के लिए तत्पर संत निरंकारी मिशन ने 3 से 5 दिसंबर तक स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। टीकाकरण तीनों दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक किया गया। शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1000 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव का पहला व दूसरा टीका लगवाया।
वैक्सीनेशन के लिए आए हुए सभी लोगों के लिए संत निरंकारी मिशन ने विशेष व्यवस्था की थी। लोगों को सैनिटाइज करने के सामाजिक दूरी के नियम के अनुसार बैठाया जा रहा थ्रा। ांच संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि निरंकारी मिशन हमेशा से ही मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहा है।
विज्ञापन

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कहना है कि नर सेवा नारायण पूजा, मानव को हो मानव प्यारा, इक दूजे का बने सहारा। इसी उद्देश्य को लेकर संत निरंकारी मिशन हमेशा से मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है और कोरोना महामारी के समय में भी निरंकारी मिशन ने हमेशा प्रशासन कोे सहयोग दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भी अनेकों राज्यों के मुख्यमंत्री स्वयं ट्वीट करके संत निरंकारी मिशन की प्रशंसा कर चुके हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष भी कोरोना महामारी के दौरान संत निरंकारी मिशन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। मिशन की ओर से 5 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देने के अलावा हरियाणा सहित अनेकों राज्यों के राहत कोष में भी राशि दी गई थी। अनेकों निरंकारी भवनों मे हजारों प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया था। गत वर्ष भी मिशन की ओर से प्रतिदिन हजारों लोगों का खाना वितरित किया गया था और प्रशासन को पीपीई किट्स, मास्क, सैनिटाइजर सहित अनेकों सुविधाएं प्रदान की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें