फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएचएमएसए के जिला प्रधान बने संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन (एचएचएमएसए) की जिला कमेटी का गठन सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण में सर्व सहमति से किया गया। इसमें संजीव एचएचएमएसए के जिला प्रधान चुने गए। चुनाव के बाद नव निर्वाचित सदस्यों ने पद की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया सतीश राणा की देखरेख में हुई। चुनाव में दो वर्ष के लिए जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सिविल सर्जन के लिपिक संजीव कुमार को प्रधान चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान नीतू सीकरी चुनी गई। जिला सचिव प्रदीप कुमार बने। सह सचिव आरपी सिंह को चुना गया। सीएससी सरस्वतीनगर के आशुतोष कोषाध्यक्ष बनाए गए। कोऑडिटर अनुज कुमार छछरौली, कोऑडिटर सुरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी चेतन सिंह, मीडिया सलाहकार उमेश कुमार रादौर, सलाहकार सुशीला, सलाहकार जसबीर सिंह बिलासपुर, सलाहकार राकेश कुमार नाहरपुर को बनाया गया। चुनाव के बाद नव निर्वाचित सदस्यों ने पद की शपथ ली। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन विजय दहिया से मुलाकात कर चुनाव अधिसूचना सत्र सौंपा। अध्यक्षता सिविल सर्जन कार्यालय की अधीक्षक सुशीला ने की। कार्यक्रम का संचालन हितेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें