फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खादी, स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक सेवा के योगदान को किया नमन

Thu, 29 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा में स्व. महेश दत्त शर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते पदा
विज्ञापन
समालखा। स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा में बुधवार को गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, पट्टीकल्याणा के पूर्व अध्यक्ष स्व. महेश दत्त शर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की। इसके उपरांत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सर्व सेवा संघ खादी समिति के संयोजक अशोक कुमार शरण ने स्व. महेश दत्त शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे स्वतंत्रता सेनानी और खादी जगत की महान विभूति स्व. सोमभाई के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे जीवनभर खादी, रचनात्मक और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मात्र चार वर्ष की आयु में वे अपने माता-पिता के साथ मेरठ जेल में रहे। पानीपत को जिला बनाए जाने के संघर्ष में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने पानीपत नागरिक मंच की स्थापना कर विभिन्न वर्गों को एकजुट किया और जीवनपर्यंत इसके अध्यक्ष रहे। इस मौके पर किरण शरण, हेमलता रावत, अजय कुमार, सुनीता शर्मा, गिरिराज, रोशन लाल, संजय पटेल, डॉ. नायब सिंह आर्य, राजेश, योगेंद्र प्रसाद, प्रसन्न कुमार, सोनू कौशिक, राहुल, बिमलेश, मीना, सईदा व सोना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें