माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम-2024 को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक तीन फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा के कक्ष में आयोजित की जाएगी। वर्षा शर्मा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय स्तर पर आपसी विवादों का शीघ्र, सुलभ और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा जिला पानीपत के समस्त सरपंचों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।