फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खाली होगा सहारपुर हाईवे, मिलेगी राहत

विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचा अतिथि अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नियमितीकरण की मांग को लेकर सहारनपुर हाईवे जाम करके बैठे अतिथि अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचा, जिसमें राज्य प्रधान मैना यादव सहित अन्य सात पदाधिकारी शामिल रहे। वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बन गई। इस पर मंगलवार को हाईवे खाली करने का फैसला लिया गया। साथ ही कहा गया कि अधिकारिक पत्र जारी होने तक सांकेतिक धरना चलता रहेगा।
इशिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में एसीएस डॉ. महावीर सिंह, डायरेक्टर सेकेंडरी जे. गणेशन व डायरेक्टर एलिमेंट्री अंशज सिंह व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ हुई। यह तीसरे दौर की वार्ता थी। वार्ता करीब दो घंटे तक चली। हालांकि कुछ मांगों को लेकर अधिकारियों द्वारा टालमटोल की गई, किंतु अतिथि अध्यापक मांगों को लेकर अड़े रहे। ऐसे में 11 मांगों पर बैठक के अंदर सहमति बन गई, किंतु मुख्य मांग बेसिक सेलरी को मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए विचाराधीन कर दिया गया। हालांकि इस दौरान अतिथि अध्यापकों को कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है, किंतु बैठक में चर्चा हुई की इन मांगों को लेकर 15 दिन के भीतर आधिकारिक पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मैना यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया जाएगा। हालांकि अधिकारिक पत्र जारी होने तक सांकेतिक धरना चलता रहेगा। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मैना यादव, प्रदेश महासचिव पारस शर्मा, राज्य मीडिया प्रभारी राधाकृष्ण झोरड़, रोहतक मंडल प्रधान कर्मवीर जागलान,पानीपत जिला प्रधान राजेश मलिक, राज्य उपाध्यक्ष प्रदीप बतान, जिला प्रधान कैथल सुशील ढुल व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चंदाखेड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति
समस्त अतिथि अध्यापक संघ संघर्ष समिति की राज्य प्रधान मैना यादव व महासचिव पारस शर्मा के मुताबिक बैठक के दौरान रिटायरमेंट पर एक मुश्त राशि व पोस्ट वेकेंट, सर्विसेज रूल्स के माध्यम से कैशलैस मेडिकल 5 लाख तक, ईपीएफ व एनपीएस, महिला व पुरुष को 20 सी लीव, 10 ई-लीव, चाइल्ड अलाउंस,1000 मेडिकल भत्ता, मिस कैरिज लीव, पेटरनिटी लीव, मेटरनिटी लीव, जीआईएस एकाउंट, रिटायरमेंट के बाद री ज्वाइनिंग, मोरनी व मेवात में जॉइन करने वाले अतिथि शिक्षकों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त रिटायरमेंट के बाद रि ज्वाइनिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें