प्रतियोगिता की विजेता टीम के से साथ मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की अंत जोनल बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर और एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के बीच हुआ। एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी ने मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।
गुरुनानक खालसा कॉलेज द्वितीय स्थान और आर्य कॉलेज पानीपत तृतीय स्थान पर रहा। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. जीके सेठी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र सिंह, बबीता सूद व बैडमिंटन कोच ललित कुमार व रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद