फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर ठगे 33.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव टोपरा कलां में 12 कनाल नौ मरले जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों समेत छह लोगों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह से 33.30 लाख रुपये ठग लिए। जमीन बेचने का सौदा 35 लाख रुपये में तय हुआ था। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने यह जमीन चार महिलाओं को बेच दी है। थाना सेक्टर 17 पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो भाइयों समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोफेसर कॉलोनी के परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 17 निवासी गुरमुख सिंह व उसके भाई कैंप निवासी सुरमुख सिंह की टोपरा कलां गांव में 12 कनाल 9 मरले जमीन है। वर्ष 2018 में दोनों भाइयों ने उसे इस जमीन को बेचने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसे जमीन को दिखाया। जमीन उसे पसंद आ गई। इसके बाद उस जमीन को बेचने का 35 लाख रुपये में सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद उसने आरोपियों को 33.30 लाख रुपये दे दिए। बाकी की रकम जमीन की रजिस्टरी होने के बाद देनी तय हुई।
विज्ञापन

तय तारीख पर आरोपियों ने जमीन की रजिस्टरी उसके नाम नहीं करवाई और टालमटोल करने लगे। काफी दिन बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने जमीन की रजिस्टरी नहीं करवाई तो उसने अपने स्तर पर जांच की। जांच में उसे पता चला कि आरोपियों ने जमीन अकबरपुर निवासी इसरो देवी, निशा देवी, सुदेश रानी व रानी देवी को बेच दी। तब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने उसके रुपये वापस नहीं किया।
विज्ञापन

परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। जब पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की तो उसने अदालत में याचिका दायर किया। अब अदालत ने पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी भाइयों समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें