यमुनानगर। पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड यमुनानगर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी मांगे न मानने के भी आरोप लगाए।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान महिपाल सौदे व सचिव राजेश कांबोज ने बताया कि अपनी मांगों के लिए पंजाब में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लाठीचार्ज किया गया। रोडवेज कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। वहीं महिपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर कि बातचीत में भत्तों में बढ़ोतरी करने की मांग को माना गया था। सरकार ने बढ़ोतरी मांग बजाय उल्टा 200 रुपये वाशिंग एलाउंस काट लिया गया।