फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के मास्टर्स खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। स्पोर्ट्स क्लब छछरौली के सदस्यों ने सातवीं राज्य स्तरीय हरियाणा मास्टर्स खेल प्रतियोगिता की छह स्पर्धाओं में 17 पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर को हुई थी।
क्लब के मदन मोहन लाल ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। 65 वर्ष के आयु वर्ग में राजिंद्र बहल ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 वर्ष के आयु वर्ग में राजीव मेहता ने पांच किलोमीटर दौड़ वॉक में स्वर्ण पदक और 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए। संजीव मेहता ने पांच किलोमीटर दौड़ वॉक में रजत पदक, 100 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए। महिलाओं के 60 वर्ष के आयु वर्ग में 100, 200 व पांच किलोमीटर दौड़ वॉक में नीलम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बैडमिंटन में 50 वर्ष के आयु वर्ग में विजय वर्मा ने एकल मुकाबले में स्वर्ण व टीम मुकाबले में रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें